YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

 झारखंड में बनेगी पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार 

 झारखंड में बनेगी पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार 

 झारखंड में बनेगी पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार 
 केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि भाजपा राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में बहुमत की सरकार बनाएगी। सरायकेला-खरसावां जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि उन्होंने शनिवार को पहले चरण के मतदान के बाद विभिन्न तबकों के लोगों तथा राजनीतिक विश्लेषकों से बात की है। राजनाथ ने कहा, जानकारी से संकेत मिला कि भाजपा पहले चरण के मतदान वाली 13 सीटों में से नौ से दस सीट जीतने जा रही है...हम राज्य में बहुमत की सरकार बनाएंगे। रक्षामंत्री ने कहा कि भाजपा को लोगों का समर्थन मिल रहा है क्योंकि उसने अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक को दंडनीय बनाने जैसे वायदों को पूरा किया है और उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने की घोषणा की है। इस बीच, एक अन्य जनसभा में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच साल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देकर झारखंड की तस्वीर और किस्मत बदल दी है।
 

Related Posts