YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

भाजपा समाधान देती है, जबकि कांग्रेस ‘‘जटिलता’’ पैदा करती : प्रसाद

भाजपा समाधान देती है, जबकि कांग्रेस ‘‘जटिलता’’ पैदा करती : प्रसाद

 भाजपा समाधान देती है, जबकि कांग्रेस ‘‘जटिलता’’ पैदा करती : प्रसाद 
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा समाधान देती है, जबकि कांग्रेस ‘‘जटिलता’’ पैदा करती है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान प्रसाद ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा,कांग्रेस का काम उलझाना, भाजपा का काम सुलझाना। प्रसाद ने कहा,झारखंड भी एक उदाहरण है। राज्य के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड का गठन किया।इसके बाद झारखंड एक अलग राज्य बन गया, तब कांग्रेस ने राज्य को अस्थिर बना दिया तथा हर कोई जानता है कि क्या हुआ-(पूर्व) मुख्यमंत्री से लेकर उनके सहयोगी तक जेल गए। प्रसाद का यह निशाना पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा और उनके कुछ पूर्व कैबिनेट सहकर्मियों पर था जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। कोडा को कोयला घोटाला मामले में भी दोषी ठहराया गया था और वह जमानत पर हैं। प्रसाद ने राफेल सौदे पर टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला कर कहा कि लोग लड़ाकू विमानों का महत्व जानते हैं, लेकिन कांग्रेस नेता के लिए यह एक मुद्दा है।

Related Posts