YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

महाराष्ट्र सीएम और उनके कैबिनेट सहयोगियों को बंगले आवंटित

महाराष्ट्र सीएम और उनके कैबिनेट सहयोगियों को बंगले आवंटित

महाराष्ट्र सीएम और उनके कैबिनेट सहयोगियों को बंगले आवंटित
 महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों को सरकारी बंगला मिल गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को वर्षा नाम का बंगला आवंटित किया गया है। कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल को रामटेक और जयंत पाटिल को सेवासदन दिया गया है। अब तक सेवासदन में विनोद तावड़े रहते थे। विपक्ष के नेता के लिए आवंटित कस्टम बी-4 बंगले में देवेंद्र फड़नवीस नहीं रहेंगे, बल्कि वे मालाबार हिल्स के सागर में रहेंगे। भुजबल को रामटेक आवंटित किया गया है। इस बारे में कहा जाता है कि इस घर में जो भी रहता है, वह हार जाता है। भुजबल से पहले इसमें मुंडे रह चुके हैं। बाद में भुजबल आए जिन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद यह बंगला एकनाथ शिंदे को मिला लेकिन उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उन्हें पद छोड़ना पड़ा। यह बंगला खाली पड़ा था क्योंकि अपशगुन के कारण कोई इसमें रहना नहीं चाहता था। 
देवेंद्र फड़नवीस अपना सरकारी आवास ऐसी जगह पर चाहते थे जहां से उनकी बेटी का स्कूल और उनकी पत्नी का दफ्तर नजदीक हो। फड़नवीस की पत्नी एक बहुराष्ट्रीय बैंक में ऊंचे ओहदे पर कार्यरत हैं। फड़नवीस को उद्धव सरकार ने मालाबार हिल्स के सागर में बंगला आवंटित किया है।


 

Related Posts