YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

महिला सुरक्षा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

महिला सुरक्षा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

महिला सुरक्षा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

 

 महिला सुरक्षा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
देशभर के थानों में बनेंगी महिला डेस्क
 महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाओं को देखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। महिला सुरक्षा को लेकर देशभर के सभी थानों में महिला डेस्क बनाए जाएंगे। इन थानों के लिए गृह मंत्रालय ने निर्भया फंड से 100 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। यह योजना सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जाएगी। गृह मंत्रालय ने पुलिस स्टेशनों में महिला हेल्प डेस्क बनाने की योजना को मंजूरी देते हुए इसके लिए निर्भया फंड से 100 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। पुलिस स्टेशनों को महिलाओं के अनुकूल और पहुंच योग्य बनाने के लिए महिला सहायता डेस्क बनाने का फैसला लिया गया है। इससे कोई भी महिला पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायक महिला डेस्क पर कर सकेंगी। इस डेस्क पर अनिवार्य रूप से महिला पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। 

Related Posts