YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

भाजपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर लोगों को बहलाने का काम किया : पी चिदंबरम

भाजपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर लोगों को बहलाने का काम किया : पी चिदंबरम

भाजपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर लोगों को बहलाने का काम किया : पी चिदंबरम

 पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम ने झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए रांची पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर लोगों को बहलाने का काम किया, लेकिन झारखंड में विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा गठबंधन बनाने में फेल रही, जबकि कांग्रेस सफल हुई है। विपक्षी गठबंधन से राज्य की जनता को कॉमन मीनिमम प्रोग्राम के तहत लाभ मिलेगा।
रघुवर सरकार पर हमला बोलते हुए पी चिदंबरम ने कहा कि झारखंड में रोजगार देने में रघुवर दास की सरकार विफल रही है। सरकारी विभाग में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में जनता ने भाजपा को ठुकराया दिया। झारखंड में भाजपा को हराने का काम करेगी। कांग्रेस राज्य में सीएनटी-एसपीटी और पेसा कानून की रक्षा करेगी। सभी को पीडीएस से जोड़ेगी। झारखंड में भूख के कारण मौतें हुई, लेकिन कांग्रेस भूख से मौत नहीं होने देगी। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि देश में बड़ी संख्या में इंडस्ट्री बंद हो रहे हैं। मंदी के कारण झारखंड में उद्योग- धंधे बंद हुए। लेकिन कांग्रेस ने सरकार बनने पर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार देने का वादा किया है। झारखंड में गरीबी बढ़ी है। डबल इंजन अच्छी चीज है, लेकिन दोनों इंजन विपरीत दिशा में चलने से विकास प्रभावित हुआ है। झारखंड विधानसभा चुनाव पर पी चिदंबरम ने कहा कि यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। एक तरफ भाजपा है, तो दूसरी तरफ सेकुलर दल हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजर रहा है।


 

Related Posts