YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

अगले पांच दिन 7-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तापमान

 अगले पांच दिन 7-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तापमान

 अगले पांच दिन 7-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तापमान 
 दिल्ली में पहाड़ों से आ रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। बीते 4 दिन से रात का तापमान काफी कम है। वीकेंड पर भी इसके ऊपर जाने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिन रात का तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग का कहना है कि, दिल्ली पहुंचने वाली हवाएं उत्तर-पूर्वी से लेकर उत्तर-पश्चिमी हैं। इससे पहाड़ों की बर्फ से पैदा हुई ठंड का असर दिल्लीवाले भी महसूस कर रहे हैं। सोमवार से रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। बृहस्पतिवार रात सबसे ठंड रही। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को हालांकि इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 दिसंबर तक दिल्ली पहुंचने वाली हवाएं उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व के बीच घूमती रहेंगी। इससे रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा, जबकि दिन का तापमान सामान्य पर ही रहेगा। 11 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड बढ़ सकती है।
अजीत झा/देवेंद्र/ईएमएस/ई दिल्ली/07/दिसम्बर/2019/
 

Related Posts