YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

कांग्रेस ने गांधी सर्किल पर दिया धरना

कांग्रेस ने गांधी सर्किल पर दिया धरना

कांग्रेस ने गांधी सर्किल पर दिया धरना
नागरिकता संशोधन बिल का जताया विरोध
प्रदेश कांगे्रस संगठन के मुखिया से लेकर सरकार के मुखिया तक आज नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में गांधी सर्किल पर धरने पर बैठे। दोपहर 1 बजे तक धरना दिया गया धरने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री पायलट, प्रभारी सचिव विवेक बंसल, तरूण कुमार, सरकार के मंत्री, विधायक, पीसीसी पदाधिकारियों ने मौजूद रहकर केन्द्र सरकार द्वारा लाये जा रहे एनआरसी बिल का विरोध जताया।
 लोकसभा और राज्यसभा दोनो में कांग्रेस ने विरोध जताया है तो प्रदेश में संगठन और सरकार दोनो ने मिलकर विरोध जताया मुख्यमंत्री गहलोत ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार मोदी सरकार की नीतियों का जमकर विरोध कर रही है मोदी सरकार की नीतियों की वजह से ही देश की अर्थ व्यवस्था से लेकर सामाजिक व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होने कहा कि गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने के विरोध में कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला था पैदल मार्च सिविल लाइन तक गया था और यहां कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया था बाद में राज्यपाल को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा था। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार ऐसी नीतियां लागू करने पर तूली है जिन नीतियों से देश की वैचारिक व्यवस्था से लेकर अर्थव्यवस्था में खामियां पैदा हो रही है गांधी सर्किल पर ही दिल्ली में होने वाली रैली की नीतियों के लिए भी सभी कांग्रेसियों को अधिक से अधिक दिल्ली पहुंचने के लिए कहा उन्होने पचास हजार लोगों को दिल्लाी पहुंचने का टारगेट दिया।

Related Posts